{"_id":"5de6c0ec8ebc3e547f593356","slug":"kanpur-dehat-health-akbarpur-news-knp5299164147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगता से न घबराएं, विशिष्ट पहचान पत्र बनवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगता से न घबराएं, विशिष्ट पहचान पत्र बनवाएं
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र दिखाते दिव्यांग।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विश्व दिव्यांग दिवस पर विकास भवन सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें पहुंचे दिव्यांगजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हे विशिष्ट पहचान पत्र दिए गए।
वरिष्ठ सहायक उमानाथ ने दिव्यांगों को पेंशन, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, दिव्यांग शादी-विवाह पुरस्कार योजना की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के जिला डाटा आपरेटर रत्नेश वाजपेयी ने कहा कि दिव्यांगता से घबराने की जरूरत नहीं है। वह समाज में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। प्रत्येक सोमवार को सीएमओ कार्यालय में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए कैंप लगाया जाता है। पात्र दिव्यांगजन फोटो, आधार कार्ड लाकर प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसके बाद बाद उसे ऑनलाइन जरूर कराएं।
उन्होंने 27 दिव्यांगों को विशिष्ट पहचान पत्र वितरित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, एसएए शुक्ल, स्वैच्छिक संस्था ह्यूमन हेल्प फाउंडेशन से धीरेंद्र द्विवेदी, महेंद्र कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। पुखरायां में प्रमिला कटियार स्पेशल एजूकेशन संस्थान स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में मंगलवार को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। जिला दिव्यांग केंद्र के सचिव नत्थू सिंह कटियार ने बताया कि सरकार की ओर से दिव्यांगजनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को सहायक उपकरण के दो, पेंशन के चार और दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए दो लोगों ने आवेदन किए है। जसवंत सिंह, कुलदीप कुमार, पूजा, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, विद्यानाथ कटियार, रणधीर सिंह, विपिन, मोहम्मद नाजिम, रश्मी, रेनू, अरविंद मौजूद रहे।