{"_id":"62475647162a514c661656cf","slug":"kanpur-dehat-hathras-police-pasted-the-notice-of-attachment-at-the-house-of-the-warranty-got-the-money-done-in-the-village-akbarpur-news-knp6888170114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : हाथरस पुलिस ने वारंटी के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस, गांव में कराई मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : हाथरस पुलिस ने वारंटी के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस, गांव में कराई मुनादी
विज्ञापन
गैंगेस्टर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करती हाथरस जक्शन पुलिस। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर। लूट, हत्या के प्रयास सहित कई मामले में आरोपी युवक पर हाथरस पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की हैै। न्यायालय में आरोपी पेश नहीं हुआ तो कुर्की का नोटिस जारी किया गया है।
गुरुवार को हाथरस पुलिस ने राजपुर थाने की फोर्स के साथ गांव में मुनादी कराई और आरोपी के घर के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। हाथरस जंक्शन थाने के उपनिरीक्षक सत्यभान शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ राजपुर थाने पहुंचे।
यहां से स्थानीय पुलिस को लेकर वह नई बस्ती निवासी आमिर के घर पहुंचे। हालांकि आमिर पहले ही फरार हो गया। उपनिरीक्षक सत्यभान ने उसके घर की दीवार पर न्यायालय से जारी कुर्की का नोटिस चस्पा किया और सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी कराई।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक ने बताया कि आमिर पर हाथरस थाने में आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आमिर मूलरूप से मध्यप्रदेश ग्वालियर जिले का निवासी है। वह नई बस्ती में रिश्तेदार लल्लू पुत्र इरशाद के घर पर कई वर्षों से रह रहा है।