फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Hathras police pasted the notice of attachment at the house of the warranty, got the money done in the village

कानपुर देहात : हाथरस पुलिस ने वारंटी के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस, गांव में कराई मुनादी

Sat, 02 Apr 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Hathras police pasted the notice of attachment at the house of the warranty, got the money done in the village
गैंगेस्टर के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करती हाथरस जक्शन पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। लूट, हत्या के प्रयास सहित कई मामले में आरोपी युवक पर हाथरस पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की हैै। न्यायालय में आरोपी पेश नहीं हुआ तो कुर्की का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को हाथरस पुलिस ने राजपुर थाने की फोर्स के साथ गांव में मुनादी कराई और आरोपी के घर के बाहर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। हाथरस जंक्शन थाने के उपनिरीक्षक सत्यभान शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ राजपुर थाने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां से स्थानीय पुलिस को लेकर वह नई बस्ती निवासी आमिर के घर पहुंचे। हालांकि आमिर पहले ही फरार हो गया। उपनिरीक्षक सत्यभान ने उसके घर की दीवार पर न्यायालय से जारी कुर्की का नोटिस चस्पा किया और सार्वजनिक स्थानों पर मुनादी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने बताया कि आमिर पर हाथरस थाने में आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आमिर मूलरूप से मध्यप्रदेश ग्वालियर जिले का निवासी है। वह नई बस्ती में रिश्तेदार लल्लू पुत्र इरशाद के घर पर कई वर्षों से रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed