फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Grandmother died before the girl's marriage, happiness turned into mourning

Kanpur Dehat : युवती के निकाह के पहले दादी की हुई मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Mon, 27 Feb 2023 09:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Grandmother died before the girl's marriage, happiness turned into mourning
गमगीन माहौल में शादी की रस्में की निभाते लोग। संवाद - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। कस्बे के गांधीनगर वार्ड में रविवार को एक युवती के निकाह के पहले उसकी दादी की मौत हो गई। इससे निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं। युवती के पिता ने पहले मां की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद बेटी का निकाह कराकर उसे ससुराल विदा किया।
विज्ञापन

कस्बे के गांधीनगर वार्ड निवासी नसीम शाह की पत्नी का दस वर्ष पहले निधन हो गया था। नसीम की बेटी नाजिया, बेटे कासिम, लकी व आर्यन का पालन पोषण उसकी मां इद्दन ने किया। दो दिन पहले नसीम के बेटे कासिम की शादी जाजमऊ कानपुर नगर में हुई थी।
विज्ञापन

घर में बहू के आने पर इद्दन खुश थीं। वहीं, कानपुर नगर के मर्दनपुरवा के मोहम्मद राशिद के साथ नसीम की बेटी नाजिया की भी शादी तय हुई थी। रविवार की दोपहर बाद बारात आई तो नाते-रिश्तेदार आवभगत में लग गए। उसी दौरान इद्दन (65) की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जाते उनकी मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने पहले नसीम की मां का मुस्लिम रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। इसके बाद नाजिया के निकाह की औपचारिकताएं पूरी कर गमगीन माहौल में उसे ससुराल विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed