{"_id":"6305311136c3a803266f6e38","slug":"kanpur-dehat-gram-panchayat-secretary-suspended-for-making-indecent-remarks-on-lord-krishna-akbarpur-news-knp7142972188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करने वाले ग्राम पंचायत सचिव को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करने वाले ग्राम पंचायत सचिव को किया निलंबित
विज्ञापन
कानपुर देहात। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मैथा ब्लॉक में तैनात रहे पंचायत सचिव को डीएम की अनुमति के बाद निलंबित कर दिया गया।
मैथा ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव विकास बाबू ने जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करते हुए व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था। इस पर रसूलाबाद के धर्मगढ़ बाबा मंदिर सत्संग मंडल के पदाधिकारियों ने प्रभारी एसडीएम रसूलाबाद से शिकायत की थी।
मामले की जांच एडीपीआरओ अशोक सचान और मैथा एडीओ श्याम सुंदर ने की। सोमवार को दोनों ने जांच रिपोर्ट डीपीआरओ अभिलाष राजपूत को सौंपी थी। डीपीआरओ ने सचिव को निलंबन करने के लिए डीएम नेहा जैन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
मंगलवार को अनुमति मिलने के बाद पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया। डीपीआरओ अभिलाष राजपूत ने बताया कि सचिव को निलंबित कर कार्यालय से संबद्ध किया गया है।