फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Fraud by youth in bank, crossed 40 thousand by giving a pack of paper

कानपुर देहात : बैंक में युवक से धोखाधड़ी, कागज की गड्डी थमा 40 हजार किए पार

Tue, 22 Feb 2022 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Fraud by youth in bank, crossed 40 thousand by giving a pack of paper
पुखरायां। कस्बा स्थित बैंक ऑफ बडौदा में 40 हजार रुपये जमा करने आए युवक के साथ दो युवक टप्पेबाजी कर निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसी टीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मिल कालोनी निवासी नितिन ने बताया कि वह सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में 40 हजार रुपये जमा करने आया था। इस दौरान बैंक परिसर में दो युवक मिले। युवकों ने बैंक में उनका खाता नहीं होने की बात कहते हुए उससे एक लाख रुपये अपने खाते में जमा करने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान बातों में उलझाकर उसके पास मौजूद 40 हजार रुपये ले लिए और उसे एक कागज में लिपटी हुई गड्डी थमा दी। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। जब उसने पैकेट खोला तो उसमें कागजों की रद्दी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर इसकी शिकायत कस्बा पुलिस चौकी में की। वहीं पुलिस ने बैंक शाखा में पड़ताल की। चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed