{"_id":"62af869843fc656d763eec27","slug":"kanpur-dehat-fourth-worker-scorched-due-to-the-explosion-of-iron-smelting-furnace-in-the-factory-also-died-akbarpur-news-knp703247761","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : फैक्टरी में लोहा गलाने वाली भट्ठी फटने से झुलसे चौथे मजदूर ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : फैक्टरी में लोहा गलाने वाली भट्ठी फटने से झुलसे चौथे मजदूर ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
रनियां। रनियां में रेलवे पार्ट्स बनाने वाली एक फैक्टरी में काम के दौरान 28 मई की रात लोहा गलाने वाली भट्ठी फटने से झुलसे चौथे मजदूर की रविवार को मौत हो गई। वहीं, एक मजदूर इलाज के बाद घर चला गया है।
रनियां में फ्रंटियर एलॉय स्टील लिमिटेड कंपनी में 28 मई की रात लोहा गलाने वाली भट्ठी अचानक फट गई थी। घटना में रनियां के मालवर गांव निवासी रामआसरे पाल की मौके पर मौत हो गई थी।
वहीं, पामां निवासी धनंजय, विलियम्स, विसायकपुर निवासी दीपक मिश्रा व रनियां निवासी रामवीर गंभीर रूप से झुलस गए थे। चारों को रायपुर के निजी अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। कानपुर के तेज बहादुर हास्पिटल फजलगंज में सभी को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
29 मई को विलियम्स और आठ जून को पामां निवासी धनंजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, विसायकपुर निवासी दीपक मिश्रा की रविवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन को मजदूर के मौत होने की सूचना दी।
इस पर फैक्टरी प्रबंधन ने पूरी मदद का आश्वासन दिया है। मृतक के पुत्र अंशु मिश्रा ने बताया कि दो दिन पहले पिता की हालत फिर से बिगड़ गई थी। दीपक की मौत की सूचना से पत्नी ज्योति मिश्रा बिलख पड़ीं। रनियां चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि मजदूर की मौत की जानकारी मिली है। कानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।