{"_id":"621fca6a6850b104e92320fc","slug":"kanpur-dehat-four-miscreants-arrested-for-robbing-truck-drivers-rs-79-thousand-recovered-akbarpur-news-knp6834921148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : ट्रक चालकों को लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, 79 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : ट्रक चालकों को लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, 79 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे में तीन ट्रक चालकों से एक लाख दो हजार रुपये लूटने वाले बदमाश हमीरपुर जिले के निकले। मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट की रकम में 79 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
घटना में प्रयोग की गई कार, तीन तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं। चारों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट मेें पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी स्वप्रिल ममगाई ने बताया कि मंगलवार की शाम बदमाशों ने भोगनीपुर से वारदात को अंजाम देना शुरू किया।
पहली घटना में उन्नाव सोहरामऊ के ट्रक चालक शशिकांत से भोगनीपुर फ्लाई ओवर के पास 17 हजार रुपये लूटे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस को सक्रिय किया गया। इसके बाद बदमाशों ने इसी हाईवे पर कानपुर की तरफ चलकर हांसेमऊ गांव के सामने दूसरी घटना में सजेती सुजानपुर के खलासी से 50 रुपये लूटे।
विज्ञापन
पहली घटना को पुलिस सुलझा नहीं पाई कि कंट्रोल रूम में लूट की दूसरी वारदात होने की सूचना मिली। इस पर भोगनीपुर के अलावा आसपास के थानों को अलर्ट किया गया। इसी बीच बदमाश ने आगे बढ़ते हुए माती में एक दुग्ध प्लांट के पास ट्रक को रोककर छपिया सुखरामपुर जिला बलरामपुर निवासी चालक सहदुल्ला से 35 हजार सात सौ रुपये लूट लिया।
जैसे ही पुलिस को ये सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। लूट की सूचना पर अकबरपुर सीओ अरुण कुमार सिंह व स्वाट टीम प्रभारी ने जैनपुर में घेराबंदी की। पुलिस टीम ने बदमाशों की कार को रोक कर हमीरपुर के कालपी चौराहा नई बस्ती के जावेद, मुश्ताक, कुरारा के रिजवान, गौरा देवी नई बस्ती हमीरपुर के फरमान को गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से घटना में प्रयुक्त तीन तमंचे, छह कारतूस, कार, पांच मोबाइल व 79 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। सभी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।