फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Five injured due to falling dilapidated balcony, three injured referred to district hospital

Kanpur News: जर्जर छज्जा गिरने से दो मासूम समेत पांच घायल, तीन घायल जिला अस्पताल रेफर

Sun, 16 Apr 2023 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Five injured due to falling dilapidated balcony, three injured referred to district hospital
रूरा। कस्बे के आंबेडकर नगर में जर्जर छज्जा गिरने से दो मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। मोहल्ले के लोग घायलों को सीएचसी ले गए। वहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


आंबेडकरनगर निवासी धनीराम का मकान करीब बीस वर्ष पुराना है। मकान का छज्जा जर्जर हो गया था। शनिवार की शाम करीब चार बजे छज्जा ढह गया। छज्जे के मलबे की चपेट में आकर धनीराम का बेटा गुड्डन (38), बहू शीला (35), पत्नी रानी (58) पौत्री स्वाति (10), सुषमा (5) घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को रूरा सीएचसी ले जाया गया। वहां से रानी, गुड्डन व स्वाति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शीला और सुषमा को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया। घायल शीला ने बताया कि वह मकान की छत पर कपड़े डाल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान देवर गुड्डन छज्जे पर खड़े थे। तभी अचानक यह ढह गया। इससे वह व देवर नीचे फर्श पर आकर गिरे। घर के सहन में स्वाति पानी भर रही थी। छोटी बेटी सुषमा दादी रानी के साथ मौजूद थी। मलबे की चपेट में आकर ये तीनों भी घायल हो गईं। सीएचसी के डॉ. आनंद, डॉ. प्रतीक ने बताया कि तीन घायलों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed