फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : First cataract operation done in Akbarpur CHC, earlier referred to Kanpur

Kanpur News: अकबरपुर सीएचसी में हुआ मोतियाबिंद का पहला ऑपरेशन, पहले कानपुर किया जाता था रेफर

Sat, 05 Aug 2023 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : First cataract operation done in Akbarpur CHC, earlier referred to Kanpur
कानपुर देहात। अकबरपुर सीएचसी में आई सर्जरी की ओटी तैयार की गई है। शुक्रवार को यहां पर साठ वर्षीय बुजुर्ग के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन हुआ। यह सीएचसी की आई ओटी में पहला ऑपरेशन है। इससे पहले मरीजों को ऑपरेशन के लिए कानपुर नगर रेफर किया जाता था।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. आईएच खान ने बताया कि सीएसआर फंड से सीएचसी में आई सर्जरी के लिए ओटी बनाई गई है। मलासा ब्लॉक के अरहरियामऊ निवासी राजकुमारी (60) की दायीं आंख में मोतियाबिंद होने की वजह से उन्हें दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को आई सर्जन डॉ. मालिनी वोहरा ने उन्हें भर्ती कर ऑपरेशन किया गया। बुजुर्ग का ऑपरेशन सफल रहा। बाद में उन्हें दवा देकर घर भेज दिया गया है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि अब सीएचसी में मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा है। यहां जांच भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed