फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Fire broke out in the roof of the house, two innocent sisters died

कानपुर देहात: घर के छप्पर में लगी आग, दो मासूम बहनों की मौत, मां-बेटे गंभीर

Sun, 07 Apr 2024 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2024 07:06 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घर के ऊपर रखे छप्पर में आग लगने से दो मासूम बहनों की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Fire broke out in the roof of the house, two innocent sisters died
मासूम बहनों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के झींझक में मंगलपुर क्षेत्र के भूठा गांव में रविवार दोपहर एक घर पर रखे छप्पर में अचानक आग लग गई। इससे महिला व तीन मासूम बच्चों पर जलता छप्पर गिर गया। ग्रामीणों ने आग बुझाकर सभी को बाहर निकाला। इसमें एक मासूम की सीएचसी में और उसकी छोटी बहन की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मां व भाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

आग से दो पड़ोसियों की गृहस्थी भी जल गई। मृतक मासूमों के पिता ने गांव के ही एक परिवार पर छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया है। भूठा गांव निवासी सोनू नायक के घर की पक्की दीवारों पर छप्पर रखा था। रविवार दोपहर को उसकी पत्नी रीना, बेटा गौरव (5) बेटी गौरी (3) व अदिति (1) के साथ कमरे में लेटे थे। दोपहर ढाई बजे के करीब छप्पर में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच जलता छप्पर मां व तीन मासूमों पर गिर गया। गांव के लोगों ने तीनों मासूमों व रीना को बाहर निकाला और सीएचसी ले गए, जहां गौरी की मौत हो गई। वहीं, अदिति व अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में अदिति ने भी दम तोड़ दिया। रीना व गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर एसडीएम डेरापुर भूमिका यादव, सीओ शिव ठाकुर मौके पर पहुंचे।

मासूमों के पिता सोनू नायक ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल को परिवार का गांव के ही पिता-पुत्र से विवाद हो गया था। रविवार को वह मंगलपुर थाने गया था। इसी झगड़े की रंजिश में छप्पर में आग लगाई गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed