{"_id":"64a1d58158dfd47e7c0c7ee5","slug":"kanpur-dehat-fire-broke-out-in-rajpur-branch-of-bank-of-baroda-property-worth-15-lakhs-burnt-kanpur-news-c-220-1-akb1004-57-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat News: बैंक ऑफ बड़ौदा की राजपुर शाखा में लगी आग, 15 लाख की सपत्ति जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat News: बैंक ऑफ बड़ौदा की राजपुर शाखा में लगी आग, 15 लाख की सपत्ति जली
Mon, 03 Jul 2023 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा की राजपुर शाखा में रविवार भोर भीषण आग लग गई। बैंक के गेट व खिड़कियों से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने कर्मचारियों और दमकलकर्मियों को सूचना दी। सिकंदरा से पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से शाखा के अंदर फर्नीचर, कंप्यूटर, कैश काउंटर आदि जल गया। बैंक प्रबंधन के मुताबिक आग से 15 लाख रुपये की संपत्ति जली है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की राजपुर शाखा में रविवार सुबह करीब पांच बजे आग लग गई। बैंक के गेट व खिड़कियों से धुआं उठता देख आसपास के लोग घरों के बाहर निकल आए। पास रहने वाले अनीस सिद्दीकी ने बैंक कर्मचारी अरुण कुमार और पुलिस को आग लगने की सूचना दी। करीब 40 मिनट बाद सिकंदरा से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
इस दौरान आग की चपेट में आने से यूपीएस, मॉनीटर, चार एसी समेत कई कीमती उपकरण और मैनेजर का ऑफिस व कैश काउंटर समेत चार केबिन व अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया। सूचना पर सीओ प्रिया सिंह व थाानाध्यक्ष देवनरायन द्विवेदी मौके पर पहुंचे और बैंक शाखा का जायजा लिया।
विज्ञापन
फारेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। हालांकि आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। बैंक शाखा प्रबंधक नीलकमल मिश्रा ने बताया कि आग से चार एसी, मैनेजर समेत चार केबिन, सीसीटीवी सिस्टम समेत 15 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है।
सीसीटीवी के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने का अनुमान
पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की सही कारणों का पता जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा कि बैंक में लगे चार सीसीटीवी कैमरों के मेन तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया है।
अग्निशमन का सिलिंडर फटने से सहमे लोग
आग की तपिश से बैंक में लगा अग्निशमन का सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इसकी आवाज सुनकर लोग सहम गए। बाद में जांच में सिलिंडर फटा मिला। अधिकारियों के अनुसार सिलिंडर फटने से निकली गैस भी आग पर काबू पाने में मददगार साबित हुई।
खिड़की और लोहे की जाली तोड़कर की पानी की बौछार
बैंक शाखा में लगी आग अंदर ही धधक रही थी। उसका धुंआ छत, दरवाजे व खिड़की से निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। दमकल की टीम जब मौके पर पहुंची तो गेट में ताला लटक रहा था। बैंक की एक खिड़की से केवल लपटें दिखाई दे रहीं थी। इस पर दमकलकर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों के साथ मिलकर लकड़ी की खिड़की व लोहे की जाली तोड़ी। इसके बाद वहीं से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।
धुएं व लपटों के बीच से निकाल ली बाइक
बैंक में आग लगने से पूरी शाखा में धुआं भर गया था। इस बीच बैंक के कर्मचारी ने बैंक के अंदर बाइक खड़ी होने की जानकारी दी। उसके बाद दमकल टीम प्रभारी मुकेश कुमार ने आग और धुएं के बीच बैंक के भीतर घुसकर बाइक को बाहर निकाला। अगर बाइक की पेट्रोल टंकी फट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।