फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Fire breaks out in saree shop in Nayaganj, goods worth 20 lakhs ashes, shopkeepers around stunned

कानपुर देहात : नयागंज में साड़ी की दुकान में लगी आग, 20 लाख का सामान राख, सहमे रहे आसपास के दुकानदार

Sat, 09 Jul 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Fire breaks out in saree shop in Nayaganj, goods worth 20 lakhs ashes, shopkeepers around stunned
आग से जला सामान दिखाता दुकानदार। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। अकबरपुर के नयागंज में पॉवर हाउस वाली गली में स्थित बाबा साड़ी सेंटर में गुरुवार मध्य रात अचानक आग लग गई। लपटें व धुआं उठने पर मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

आग बढ़ने की आशंका से आसपास के दुकानदार सहमें रहे। दो फायर टैंकर लेकर पहुंचे दमकल जवानों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। दुकानदार ने करीब बीस लाख का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन

भुगनियापुर निवासी ओमकार गुप्ता की नयागंज में कलारन तालाब के पास बाबा साड़ी नाम से दुकान है। इसमें वह गारमेंट का भी काम करते थे। बुधवार को साप्ताहिक बंदी थी। वहीं, गुरुवार को उन्होंने दुकान नहीं खोली। इधर मध्य रात्रि में दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लपटें व धुआं निकलने पर आसपास के लोगों को जानकारी तो सूचना पुलिस व दमकल टीम को दी। माती से दो फायर टैंकर लेकर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह दमकल जवानों के साथ पहुंचे।
आग की लपटें अन्य दुकानों को न पहुंच जाएं इसी को लेकर आसपास के दुकानदार सहमे रहे। फायरमैन जितेंद्र, अनुभव सचान, पुनीत यादव, आनंद कुमार व दीपक आदि ने करीब दो घंटे की मशक्कत कर आग बुझाई। दुकानदार ओमकार ने बताया कि करीब बीस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। कपड़ों के साथ दुकान का सारा फर्नीचर भी जल गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि इन्वर्टर चार्जिंग में लगा था। आशंका है कि इसी वजह से शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी। दुकान में एमसीबी लगी थी। फाल्ट होता तो एमसीबी गिर जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed