{"_id":"62c9de48ac9c514fce087cc8","slug":"kanpur-dehat-farmer-s-body-found-in-suspicious-condition-in-the-field-fear-of-falling-from-the-roof-of-tube-well-akbarpur-news-knp706734065","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : खेत में संदिग्ध हालात में मिला किसान का शव, नलकूप की छत से गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : खेत में संदिग्ध हालात में मिला किसान का शव, नलकूप की छत से गिरने की आशंका
विज्ञापन
राजपुर। अनवा गांव में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव खेत में बने नलकूप के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने नलकूप की छत से गिरने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
अनवा गांव निवासी राम शरण सिंह (55) शुक्रवार रात खेत पर पानी लगाने गए थे। शनिवार को सुबह वह घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां रामशरण मृत अवस्था में नलकूप के पास पड़े मिले।
इस पर पत्नी गुड्डी, बेटे बृजेश, महेश व विमल पिता के शव से लिपटकर बिलख पड़े। बड़े बेटे बृजेश ने बताया कि राम शरण अक्सर खेत पर बने नलकूप में ही सोते थे। शुक्रवार को भी वह नलकूप की छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन
आशंका है कि रात में पैर फिसलने पर वह नीचे गिर गए और मौत हो गई। मौके पर पहुंचे बेहमई चौकी प्रभारी भावेश चतुर्वेदी ने बताया कि राम शरण के कंधे व कोहनी में चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।