{"_id":"625f10a7f6b6e33089630d17","slug":"kanpur-dehat-farmer-s-body-found-hanging-on-a-tree-outside-narayan-purva-village-akbarpur-news-knp692155310","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : नारायन पुरवा गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : नारायन पुरवा गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
नारायनपुरवा में परिजनों से जानकारी करते चौकी। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रूरा। थानाक्षेत्र के नारायन पुरवा गांव के बाहर लगे नीम के पेड़ पर गमछे का फंदा बना किसान ने फांसी लगा ली। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नारायन पुरवा गांव के बाहर ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह नीम के पेड़ पर रामवीर सिंह (50) का शव फंदे से लटका देखा। कुछ देर में यह खबर गांव पहुंच गई। जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिलखने लगे।
भाई गंगाराम ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और छानबीन की। इसके बाद शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार रामवीर अविवाहित थे और खेतीबाड़ी करते थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि फांसी लगाने की वजह पता नहीं लग सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।