फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat : Farmer killed by falling tree in strong storm

तेज आंधी में गिरी पेड़ की डाल, खेत में कटाई कर रहे किसान की मौत, घर पहुंची खबर तो मच गया कोहराम

Sun, 26 Apr 2020 09:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Apr 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat : Farmer killed by falling tree in strong storm
तेज आंधी में पेड़ गिरने से किसान की मौत - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के मदारपुर गांव में खेत पर कटाई करने के दौरान तेज आंधी आने पर पेड़ के नीचे खड़े किसान के ऊपर डाल टूटकर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां ईएमओ ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रसूलाबाद क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी किसान बलराम (48) रविवार शाम खेत में गेहूं फसल की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी चलने लगी। इससे बचने के लिए वह पास में खड़े आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक पेड़ की डाल टूटकर किसान के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी मीरा व चचेरा भाई बृजेंद्र उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंची। यहां इमरजेंसी डयूटी पर मौजूद चिकित्सक ने किसान बलराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर परिजनों में कोहराम मच गया। चचेरे भाई बृजेंद्र ने बताया कि मृतक के एक बेटा राहुल सिंह है, जो बीएससी का छात्र है। वहीं ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि मेमो भेजकर सूचना अस्पताल की चौकी पुलिस को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed