फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Fake pipes of a well-known company found in the factory, the employees of the company raided and then it was revealed

कानपुर देहात : फैक्टरी में मिले नामी कंपनी के नकली पाइप, कंपनी के कर्मचारियों ने मारा छापा तो हुआ खुलासा

Mon, 23 May 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Fake pipes of a well-known company found in the factory, the employees of the company raided and then it was revealed
रनियां की फैक्टरी में रखे पाइप। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में रविवार को एक नामी कंपनी के कर्मचारियों ने छापा मारा तो वहां काफी मात्रा में स्टील के नकली पाइप मिले। इस पर कंपनी के कर्मचारियों ने एसपी को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पाइप बनाने वाली एक नामी कंपनी ने अगस्त 2021 में औद्योगिक क्षेत्र स्थित दूसरी कंपनी के साथ स्टील के पाइप बनाने व बिक्री करने का अनुबंध किया था। इसके बाद एक वर्ष तक कंपनी की ओर से फैक्टरी में पाइप बनवाकर व लोगो लगाकर बिक्री की जाती रही।
विज्ञापन

कुछ समय बाद फैक्टरी में नकली पाइप भी बनाए जाने की जानकारी पर कंपनी ने यहां काम रुकवा दिया था। इसके बाद भी फैक्टरी की ओर से बाजार में पाइप की बिक्री जारी रही। इसकी सूचना पर रविवार को कंपनी के कर्मचारियों ने फैक्टरी में छापा मारा तो वहां काफी मात्रा में स्टील के नकली पाइप मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर कंपनी का लोगो भी लगा मिला। मामले में चार दिन पहले कंपनी की ओर से फैक्टरी प्रबंधक के खिलाफ कोतवाल में शिकायत भी की गई थी। अब कंपनी ने एसपी स्वप्निल ममगाई से शिकायत कर फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने सीओ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed