{"_id":"620d4dd5991768602c1682a1","slug":"kanpur-dehat-ex-serviceman-ate-poison-died-after-receiving-notice-of-land-auction-akbarpur-news-knp6810128172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : जमीन नीलामी का नोटिस मिलने पर पूर्व फौजी ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : जमीन नीलामी का नोटिस मिलने पर पूर्व फौजी ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र के आराजी गांव में जमीन नीलामी का नोटिस मिलने पर पूर्व फौजी ने जहर खाकर जान दे दी। इससे घर में कोहराम मच गया।
आराजी गांव निवासी पूर्व फौजी मुंशीलाल (60) ने वर्ष 2015 में भूमि विकास बैंक डेरापुर से मुर्गी फार्म के लिए 2.40 लाख रुपये का लोन लिया था।
वह लोन जमा नहीं कर पाए। इस पर 11 फरवरी को बैंक कर्मियों ने गांव जाकर मुंशीलाल से रुपये जमा कराने को कहा था। इसके बावजूद रुपये जमा न कराने पर 17 फरवरी को बंधक जमीन की नीलामी की तिथि घोषित कर दी। इससे मुंशीलाल परेशान हो गए।
उन्होंने बुधवार को घर पर ही विषैला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पारिवारिक नाती विवेक ने उन्हें हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टर ने मुंशीलाल को मृत घोषित कर दिया। पुत्र अनिल ने बताया कि कर्ज के कारण पिता परेशान थे। विषैला पदार्थ खाने से उनकी मौत हुई है।
वहीं, फील्ड आफिसर प्रमोद कुमार ने बताया कि मुंशीलाल बैंक के लोन की किस्त नहीं जमा कर रहे थे। इससे कुल राशि 5.56 लाख हो गई थी। उसके पुत्र ने 50 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा था। रुपये न देने पर 11 फरवरी को अमीन के साथ घर गए थे।
विज्ञापन
किस्त न चुका पाने की स्थिति में 17 तारीख को जमीन नीलाम करने की तैयारी थी। मंगलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जिला अस्पताल के मेमो पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।