{"_id":"6320d6c28085553381463455","slug":"kanpur-dehat-emo-wrote-medicine-outside-the-district-hospital-dm-started-investigation-called-for-clarification-akbarpur-news-knp7179811174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : ईएमओ ने जिला अस्पताल के बाहर की लिखी दवा, डीएम ने शुरू कराई जांच, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : ईएमओ ने जिला अस्पताल के बाहर की लिखी दवा, डीएम ने शुरू कराई जांच, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में रविवार को बाहर की दवा लिखने पर मरीज ने डीएम से ईएमओ की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मामले की जांच सौंपी। वहीं, सीएमएस ने ईएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ईएमओ की ओर से बाहर की दवा लिखने का खेल लंबे समय से चला आ रहा है। सात सितंबर को भोगनीपुर निवासी चंद्रिका प्रसाद के बेटे को योगेंद्र (20) को देवीपुर चौकी के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
परिजन रात 11 बजे उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए तो ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश ने सिर में चोट होने की बात कही और बाहर मेडिकल स्टोर भेजकर 1050 रुपये की दवा मंगवाई।
विज्ञापन
मामले में पीड़ित ने डीएम नेहा जैन से शिकायत की तो उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूमिका यादव से जांच शुरू करवाई है। मंगलवार को वह जिला अस्पताल पहुंची और सीएमएस से जानकारी ली।
सीएमएस डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त जीवनरक्षक दवाएं और एंटीबायोटिक उपलब्ध हैं। सभी डॉक्टरों को बाहर की दवा नहीं लिखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बाहर की दवा लिखने पर ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा गया है।