फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat, Eight members of a family fell ill after eating potato-eggplant curry, a girl died

Kanpur Dehat: आलू-बैंगन की सब्जी खाकर परिवार के आठ लोग बीमार, बच्ची की मौत…अन्य अस्पताल में भर्ती

Wed, 16 Oct 2024 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Oct 2024 01:17 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: मंगलपुर क्षेत्र में आलू-बैंगन की सब्जी खाकर एक ही परिवार के आठ  लोग बीमार पड़ गए। इनमें एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat, Eight members of a family fell ill after eating potato-eggplant curry, a girl died
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में मंगलपुर क्षेत्र के लौवा का पुरवा में आलू-बैंगन की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के नौ लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी को सीएचसी झींझक भेजा गया, जहां पर एक बच्ची की मौत हो गई। स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची है।

विज्ञापन

लौवा का पुरवा गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम घर पर आलू-बैंगन की सब्जी व रोटी बनी थी। यही खाना सुनील, पत्नी पूजा, पुत्र दीपचन्द्र (10) ,बेटी खुशी (8), साक्षी (7), श्रद्धा (5) व सुनील के भाई राकेश (28) व कुलदीप (25) ने खाया था।
विज्ञापन

खाना खाने के बाद सभी को उल्टी-दस्त आने लगी। पहले सभी ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने के बाद साक्षी (7) वर्ष की मौत हो गई। इसके बाद सभी आठ लोगों को झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos



फूड प्वॉइजनिंग की है आशंका
सुनील के पिता गौरी शंकर ने बताया कि परिवार के सभी लोगों ने आलू-बैंगन की सब्जी व रोटी खाई थी। घर पर हैंडपंप का पानी इस्तेमाल किया जाता है। सीएचसी झींझक के डॉ. शिरोमणि ने बताया कि सभी को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फूड प्वॉइजनिंग की आशंका है, फिर भी स्वास्थ्य टीम गांव जांच के लिए गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed