फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Due to loss in business, a young man committed suicide by hanging

कानपुर देहात : व्यवसाय में घाटा होने से दुखी युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 04 Jul 2022 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Due to loss in business, a young man committed suicide by hanging
पुखरायां। व्यवसाय में हो रहे घाटे से दुखी असेवा गांव निवासी युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

असेवा गांव निवासी उमेश बाबू ने बताया कि बड़े भाई ओमप्रकाश (40) पत्नी साधना, पुत्री सौम्या, अदिति, प्राची और बेटे ओजस के साथ घर में रहते थे। व्यवसाय में घाटे के चलते वह दुखी थे।
विज्ञापन

शनिवार की रात उन्होंने घर के अंदर छत के कुंडे में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह शव फंदे से लटका देखकर पत्नी व बच्चे बिलखने लगे। जानकारी पर परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव नीचे उतरवाया। देवीपुर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में बताया कि ओमप्रकाश ट्रक चलवाते थे। व्यवसाय में घाटा होने से वह दुखी रहते थे। भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed