{"_id":"62b616645ab60459f909fdbe","slug":"kanpur-dehat-domperidone-syrup-failed-in-investigation-sought-back-from-all-government-hospitals-akbarpur-news-knp7041302108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : जांच में फेल हुआ डोमपेरीडोन सिरप, सभी सरकारी चिकित्सालयों से वापस मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : जांच में फेल हुआ डोमपेरीडोन सिरप, सभी सरकारी चिकित्सालयों से वापस मांगे
विज्ञापन
डोमपेरीडोन सिरप। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद के सरकारी चिकित्सालयों में उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन की ओर डोमपेरीडोन सिरप की सप्लाई की गई थी। कुछ समय बाद हुई जांच में यह मानकविहीन निकली। इस पर जिले के सभी सरकारी चिकित्सालयों से बांटी गई सिरप वापस मंगाई जा रही है।
डेढ़ माह पहले उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन की ओर से 10 हजार डोमपेरीडोन सिरप सीएमओ दफ्तर में सप्लाई की गई थी। इसके बाद यहां से सिरप जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में मांग के अनुसार भेजे गए थे।
इसी बीच कॉर्पोरेशन की ओर से सिरप का सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया था। वहां मिली रिपोर्ट में सिरप मानकविहीन निकली। इस पर बुधवार को यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन की ओर से सीएमओ को पत्र भेजकर सभी सिरप को वापस मंगवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने जिला अस्पताल की सीएमएस, सीएचसी व पीएचसी के अधीक्षकों को पत्र लिखकर सिरप वापस कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। अभी तक जिला अस्पताल, सीएचसी बरौर व एक अन्य चिकित्सालय से करीब 2800 सिरप वापस आ चुके हैं।
साल्ट की कमी से कम काम करता सिरप
सीएमएसडी स्टोर प्रभारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि डोमपेरीडोन सिरप चिकित्सक बच्चों को उल्टी आने पर देते हैं। जांच में सिरप के अंदर साल्ट कम मिला। इस वजह से यह कम असर करता है। डॉ. एपी वर्मा ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों से सिरप आने के बाद उसे शासन को वापस भेजा जाएगा।