फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : DM and CDO got doctor at home, relative found in district hospital's rest room

कानपुर देहात : डीएम और सीडीओ को डॉक्टर घर पर, जिला अस्पताल के रेस्ट रूम में मिला रिश्तेदार

Sun, 08 May 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : DM and CDO got doctor at home, relative found in district hospital's rest room
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज से जानकारी लेती डीएम नेहा जैन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रभारी मंत्री के दौरे के बाद शुक्रवार की देर रात जिला और महिला अस्पताल का डीएम और सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. पवन पार्या अपने आवास पर आराम फरमाते मिले। वहीं, अस्पताल के रेस्ट रूम में उनका रिश्तेदार मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री को जिला अस्पताल में मिली खामियों के बाद डीएम नेहा जैन और सीडीओ सौम्या पांडेय ने शुक्रवार देर रात औचक निरीक्षण। इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. पवन पार्या ड्यूटी पर नहीं मिले। कर्मचारियों ने उनके अस्पताल परिसर में बने आवास में होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जब डीएम इमरजेंसी के रेस्ट रूम में पहुंची तो वहां चिकित्सक का रिश्तेदार मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। वहीं, अधिकारियों के निरीक्षण की सूचना पर डॉ. पवन पार्या भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद डीएम व सीडीओ ने महिला अस्पताल में फायर सिलेंडर चेक कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मरीजों ने अस्पताल के बाहर की दवाएं लिखी जाने की शिकायत की। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. मनोज निगम ने बताया कि डीएम की आख्या के बाद ईएमओ डॉ. पवन पार्या से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

उधर, डीएम के निर्देश पर शनिवार सुबह सीएफओ सुरेंद्र सिंह (मुख्य अग्निशमन अधिकारी) महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. वंदना के पास पहुंचे। उन्होंने ने अस्पताल में लगे उपकरणों की जांच की। बताया कि कई उपकरण चलने लायक नहीं है। जबकि पूर्व में नोटिस देकर उपकरण ठीक कराने के लिए निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed