फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Divisional Commissioner inspected Raniya PHC, said to complete the standard in 10 days

Kanpur News: मंडलायुक्त ने रनियां पीएचसी का किया निरीक्षण, कहा 10 दिन में पूरे कराएं मानक

Fri, 16 Jun 2023 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Divisional Commissioner inspected Raniya PHC, said to complete the standard in 10 days
रनियां पीएचसी का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। संवाद 
रनियां। नगर पंचायत रनियां स्थित पीएचसी का गुरुवार को मंडलायुक्त लोकेश एम ने निरीक्षण किया। इस दौरान कई अव्यवस्थाएं मिलीं। पीएचसी में एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का पालन नहीं होने की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने सीएमओ डॉ. एके सिंह को 10 दिनों में मानकों को पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त एम लोकेश ने प्रवेश द्वार पर स्थित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। ओपीडी के निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने डॉ. सिद्धार्थ गोपाल शर्मा से पूछा कि किस बीमारी के मरीज अधिक आते है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि ओपीडी में फंगल इन्फेक्शन, कॉमन कोल्ड, फीवर के ज्यादातर मरीज आते हैं। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध एंटीबायोटिक दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछने पर पर डॉक्टर सही जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने शीत श्रृंखला, टेली मेडिसिन कक्ष, जननी सुरक्षा कक्ष और दवा वितरण कक्ष को देखा। दवा वितरण कक्ष में दवाएं अव्यवस्थित तरीके से रखी मिलीं। इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण करने के दौरान आवश्यक उपकरणों को देखा।

पैथोलॉजी लैब में डॉ. अमित सोनकर ने बताया कि अभी तक कुल छह टेस्ट हुए हैं। टेस्टिंग प्रक्रिया और उपलब्ध उपकरणों के संबंध में लैब असिस्टेंट सही जानकारी नहीं दे सके। मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह को अस्पताल के सभी डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और स्टाफ की ट्रेनिंग दिलाने को कहा।


आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला अस्पताल के साथ ही सभी सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड की सुविधा को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने सीएमओ से कहा कि एसओपी का पालन कराते हुए अस्पताल में कलर इंडीकेशन, बिजली, स्टैंडिंग ट्रे सहित अन्य उपकरण के साथ लाइफ सेविंग दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed