{"_id":"5dc5cc1a8ebc3e5b2008edf2","slug":"kanpur-dehat-dengu-akbarpur-news-knp5246868139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का एक और मिला मरीज, संक्रामक रोग प्रभारी को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का एक और मिला मरीज, संक्रामक रोग प्रभारी को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले में डेंगू का प्रकोप थमा नहीं है। रसूलाबाद के मक्का निवादा गांव के एक और युवक को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसकी रिपोर्ट मेडिकल कालेज कानपुर ने सीएमओ को भेजी है। इधर, कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने संक्रामक रोग प्रभारी को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।
जिले में गंदगी और जल भराव से डेंगू फैल रहा है। रसूलाबाद के मक्का निवासी आकाश (27) को बुखार आया था। डाक्टर ने डंगू की आशंका के चलते उसके ब्लड का नमूना जांच के लिए मेडिकल कालेज की प्रयोगशाला में भेजा था। गुरुवार देर शाम आकाश के ब्लड की जांच रिपोर्ट सीएमओ दफ्तर पहुंची। इसमें आकाश को डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 61 पहुंच गई है। वहीं डेंगू से हुई मौतों व मरीजों के सत्यापन में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने संक्रामक रोग प्रभारी डा. यतेंद्र शर्मा को नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण न करने पर उन्हें कार्रवाई के लिए कहा है।
सीएमओ डॉ हीरा सिंह ने बताया कि रसूलाबाद क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक को डेंगू की पुष्टि हुई है। डेथ मामलों ऑडिट व मरीजों के सत्यापन में लापरवाही बरतने पर संक्रामक रोग प्रभारी को चेतावनी दी गई है।