{"_id":"6324d479db35c721ef07a3f9","slug":"kanpur-dehat-dead-lizard-found-in-a-packet-of-packed-namkeen-two-girls-fell-ill-after-eating-it-akbarpur-news-knp7184939195","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : पैक्ड नमकीन के पैकेट में निकली मरी छिपकली, खाकर दो बालिकाएं हुईं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : पैक्ड नमकीन के पैकेट में निकली मरी छिपकली, खाकर दो बालिकाएं हुईं बीमार
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती चचेरी बहनें। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर। बैना गांव स्थित एक दुकान से ली गई पैक्ड नमकीन के पैकेट में तली हुई छिपकली निकली। यह नमकीन खाने से दो बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। राजपुर पीएचसी में उपचार के बाद दोनों को डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
बैना गांव निवासी इंद कुमार की बेटी राधिका व संजय कुमार की बेटी दृष्टि चचेरी बहनें हैं। दोनों गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती हैं। शुक्रवार को स्कूल जाते समय राधिका ने गांव की दुकान से एक कंपनी की पैक्ड नमकीन का पैकेट खरीदा।
भोजन अवकाश के समय दोनों बहनें नमकीन खा रही थीं। इसी दौरान स्कूल में लगे कोरोना टीकाकरण शिविर में मौजूद सलेमपुर सीएचसी के फार्मासिस्ट शंकर सिंह की पैकेट पर नजर पड़ी। उन्होंने देखा कि पैकेट में तली हुई छिपकली पड़ी है।
विज्ञापन
नमकीन खाने से कुछ देर बाद दोनों बालिकाओं की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को एंबुलेंस से राजपुर पीएचसी भेजा गया। वहां डॉ. डीके सिंह ने दोनों का इलाज कर एक घंटे तक निगरानी में रखने के बाद घर भेज दिया।
डॉ. डीके सिंह ने बताया कि अब दोनों बालिकाएं पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक पूजा सचान ने बताया कि स्कूल में बच्चों को पैकेट में बंद खाद्य सामग्री लाने के लिए मना किया गया है। इसके बाद भी कुछ बच्चे चुपचाप पैकेट ले आते हैं।
पैक्ड नमकीन में तली हुई छिपकली निकली है। इसके पैकेट को कब्जे में लिया है। मामले की शिकायत बीएसए के माध्यम से खाद्य विभाग के अधिकारियों से की जाएगी।
वहीं, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीता यादव को भेजकर स्कूल के आसपास की सभी दुकानों पर उपलब्ध पैक्ड नमकीन की पड़ताल कराई जा रही है। नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।