{"_id":"64ab10a1dfe2293bb2079575","slug":"kanpur-dehat-dead-body-of-youth-found-on-highway-people-expressed-fear-of-murder-police-said-died-in-accident-kanpur-news-c-220-1-akb1004-315-2023-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, लोगों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस बोली- हादसे में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, लोगों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस बोली- हादसे में गई जान
Mon, 10 Jul 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:25 AM IST
सार
थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। मरने वाले की उम्र करीब 40 वर्ष है और उसके शरीर पर केवल काला पैंट है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में कुछ लोगों ने युवक को मनोरोगी बताया है। शायद सड़क हादसे में उसकी जान गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात में कानपुर-इटावा हाईवे पर शनिवार को रनियां कस्बे में पीएनबी बैंक के पास एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस मरने वाले को मनोरोगी होने और सड़क हादसे में मौत होने की बात कह रही है। इटावा-कानपुर हाईवे पर रनियां स्थित पीएनबी बैंक के पास रविवार की भोर एक युवक का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। तलाशी में युवक के पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सकती। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
विज्ञापन
मरने वाले की उम्र करीब 40 वर्ष है और उसके शरीर पर केवल काला पैंट है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में कुछ लोगों ने युवक को मनोरोगी बताया है। शायद सड़क हादसे में उसकी जान गई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।