{"_id":"632a19b7d02bd640131b78b6","slug":"kanpur-dehat-dead-body-of-youth-drowned-in-ramganga-canal-in-auraiya-was-found-in-rasulabad-akbarpur-news-knp7192075100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : औरैया में रामगंगा नहर में डूबे युवक का शव रसूलाबाद में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : औरैया में रामगंगा नहर में डूबे युवक का शव रसूलाबाद में मिला
विज्ञापन
मृतक शिवाकांत का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। रामगंगा नहर औरैया में डूबे युवक का शव मंगलवार को रसूलाबाद के जिताई का पुरवा में पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी।
मंगलपुर के दया पुरवा गांव निवासी रामनाथ ने बताया कि उनका भाई शिवाकांत (24) चचेरे भाई सौरभ व मनोज के साथ रविवार को चचेरी बहन रूबी के घर औरैया के बेला थाना क्षेत्र में झब्बा पुरवा गांव गया था।
वहां पर रास्ते में तीनों भाई रामगंगा नहर पुल पर बैठे। उसी दौरान शिवाकांत नशे में होने के चलते नहर में गिर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शिवाकांत की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह उसका शव रसूलाबाद के जिताई पुरवा गांव के पास रामगंगा नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को निकलवाकर सूचना दी। शिवाकांत की मौत से पत्नी छोटी बिट्टी, मां कुंती देवी, पिता सुभाष, बहन शिवानी व परिवार के अन्य लोग बिलख पड़े।
शिवाकांत की दो साल की बेटी आराध्या भी है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने बताया परिजनों की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।