{"_id":"63fbbc5f190992a94c066594","slug":"kanpur-dehat-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-ceiling-fan-accused-of-blackmailing-and-abetting-suicide-on-six-including-the-girl-akbarpur-news-knp744487937-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat : पंखे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, युवती समेत छह पर ब्लैकमेल व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat : पंखे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, युवती समेत छह पर ब्लैकमेल व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
विज्ञापन
युवक की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
पुखरायां। भोगनीपुर के अहरौली शेख निवासी एक युवक का शव रविवार की भोर में घर के अंदर पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने एक युवती समेत छह लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।
अहरौली शेख निवासी नसीर अहमद ने बताया कि शनिवार की रात सभी परिजन घर में सो गए थे। वहीं, रविवार की सुबह नींद खुलने पर बेटे गुलाम वारिस (22) का शव पंखे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। इससे परिजन बिलख पड़े।
आवाज सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अजयपाल सिंह ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नसीर अहमद ने एक युवती पर बेटे को प्रेमजाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि युवती समेत छह लोग बेटे को परेशान कर रहे थे। एक बेटा युवती को दो लाख रुपये के जेवर भी दे चुका है।
विज्ञापन
युवती के परिजन बेटे से उसकी कमाई ले लेते थे। इसके साथ ही उससे पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसे पूरा नहीं करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इससे मजबूर होकर बेटे ने आत्महत्या की है।
बेटा लोहे की खिड़की बनाने का काम करता था। वहीं, युवक की मौत पर मां असगरी, भाई मेराज, साहबे आलम, समसुल, फैजान, इब्राहिम बिलखते रहे। कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।