फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Damage to mango crop due to storm, it was difficult to walk on the roads due to dust storm, it rained in the night

कानपुर देहात : आंधी से आम की फसल को नुकसान, धूल के गुबार से सड़कों पर चलना रहा दूभर, रात में हुई बारिश

Sun, 22 May 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Damage to mango crop due to storm, it was difficult to walk on the roads due to dust storm, it rained in the night
कानपुर देहात। मौसम में हो रहा बदलाव लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। शनिवार की दोपहर में जनपद के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी चली। इसके कारण आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, आसमान में बदली छाई रही। रात में कुछ हिस्सों बारिश भी हुई, इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम इस बार किसानों की खूब परीक्षा ले रहा है। हर दो से तीन दिन में मौसम करवट बदल रहा है। कभी आसमान से बरसती आग तो कभी धूल भरी आंधी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार को तापमान बढ़ने के साथ लोग गर्मी से बेहाल थे।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार की सुबह नौ बजे बदली छा गई, हालांकि बारिश नहीं हुई। दोपहर में मूसानगर समेत आसपास क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान भी मायूस होकर फसल को बर्बाद होता देखने को विवश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार आम की फसल अच्छी आई थी। जिसे देख पैदावार अच्छी होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन लगातार चल रही तेज हवाएं व आंधी आम की फसल को नुकसान पहुंचा रही है। वहीं आंधी के चलते धूल का गुबार उठने से सड़कों पर चलना दूभर हो गया।
मुगल रोड पर चालकों ने वाहन किनारे खड़े कर दिए और आंधी रुकने का इंतजार करते देखे गए। रात करीब साढे़ आठ बजे जिले के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। इससे कर्मी से कुछ राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कानपुर सीएसए के मौसम विभाग ने आज से 25 मई तक धूल भरी आंधी चलने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन का तापमान अधिक रहेगा। हालांकि आसमान में बदली छाई रहेगी।

मूसानगर में चलती धूल भरी आंधी। संवाद

मूसानगर में चलती धूल भरी आंधी। संवाद- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed