फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Cyclist farmer dies due to vehicle collision near Sardarpurwa village

कानपुर देहात : सरदारपुरवा गांव के पास वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत

Fri, 22 Apr 2022 05:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Cyclist farmer dies due to vehicle collision near Sardarpurwa village
मौजीलाल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
झींझक। कंचौसी नहर मार्ग पर सरदारपुरवा जोगी डेरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के अब्दुल कलाम नगर निवासी मौजीलाल (70) शुक्रवार की सुबह साइकिल से सरदारपुरवा जा रहे थे। गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे वह नहर किनारे पटरी पर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद मृतक की पत्नी आशा अन्य परिजनों संग पहुंची और बिलखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मंगलपुर एसके मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed