फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Crowd of women seen in the market of Pukhrayan, Musanagar, Baraur, shines on Karva Chauth

Kanpur Dehat : करवाचौथ पर चमका बाजार, पुखरायां, मूसानगर, बरौर की बाजार में दिखी महिलाओं की भीड़

Thu, 13 Oct 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Crowd of women seen in the market of Pukhrayan, Musanagar, Baraur, shines on Karva Chauth
पुखरायां स्थित दुकान में साड़ी खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके चलते एक दिन पूर्व बुधवार को बाजार महिलाओं से गुलजार रहा। सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ा और ज्वैलरी की दुकानों पर रौनक रही। ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ दिखी। बाजार में करवा भी खूब बिके।
विज्ञापन

करवाचौथ के एक दिन पहले बुधवार को पुखरायां, मूसानगर, बरौर की बाजार में भीड़ नजर आई। महिलाओं ने पूजा पाठ की सामग्री के साथ ही शृंगार की सामग्री, साड़ियां सहित अन्य सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

पुखरायां की कंचन, जया, सरिता, सरला पाठक, मोहनी संखवार, मूसानगर की दीपा, ऊषा, माया देवी ने बताया कि पर्व में सजने संवरने की परंपरा है। इसको लेकर तीन दिन पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी। दुकानदार विनय ने बताया कि इस साल कोरोना का असर नहीं होने के कारण अधिक बिक्री हुई है। बर्तन की दुकानों में पीतल के करवा खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति नहीं लगेंगी पटाखों की दुकानें
पुखरायां। कस्बे में बिना अनुमति के पटाखों की दुकानें लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अजय कुमार राय ने बताया कि बस्ती से दूर स्थान पर पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी। जिसमें सभी विभागों की रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के सभी मानक पूरे करने होंगे। अभी कार्यालय में काफी लोगों के आवेदनों पर विचार किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed