फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

गोकशों ने सिपाहियों से हाथापाई कर छीने मोबाइल फोन

Fri, 10 Apr 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
kanpur dehat crime - फोटो : PUKHRANYA
बरौर (कानपुर देहात)। गोकशी की सूचना पर गुरुवार को क्षेत्र के हैदर गांव पहुंचे दो सिपाहियों पर गोकशो ने एकजुट होकर हमला कर दिया। उनके साथ हाथापाई की। उनके मोबाइल फोन छीन लिए। सिपाहियों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। सूचना पाकर अफसर पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मामले में पुलिस ने 18 नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि भोर में हैदरपुर गांव में गोकशी की सूचना पर थाने से सिपाही अहमद खान व नीरज को मौके पर भेजा गया। ईदगाह के पास कुछ लोग प्रतिबंधित पशु ले जाते नजर आए। सिपाहियों ने रोका, तो गोकशों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उनके मोबाइल छीन लिये। इसके बाद सिपाहियों को फंसाने के लिए मकसद की गोकशों के परिवार की एक महिला ने अपने घर के छप्पर में आग लगा दी। वहां भीड़ जुटती देख सिपाहियों से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

हांसेमऊ चौराहे पर पहुंचकर सिपाहियों ने आला अफसरों को घटना की जानकारी दी। एएसपी अनूप कुमार, सीओ रामकृष्ण मिश्र पीएसी व पुलिस के साथ गांव पहुंचे, लेकिन वहां गोकश नहीं मिले। पुलिस ने घटनास्थल के पास एक झाड़ी से बोरी में बंधी दो कुल्हाड़ी, दो तराजू, तीन छुरी, एक बांका व चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर दर्ज हुई रिपोर्ट
पुलिस ने मामले में सिपाही अहमद खान की तहरीर पर शमशाद उर्फ मूसड़, उसकी पत्नी नरगिस, अशफाक, इरफान, इरसाद, नौशाद, शमशाद की पुत्री समा, इजराइल, शानू, उसकी पत्नी सरवरी, मुस्तकीम, उसकी पत्नी केसरा, हमीद की पत्नी नफीसा, दिलशाद, शरीफ, कल्लन की पुत्री मुमताज, छोटे, शमशाद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पशु क्रूरता अधिनियिम, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष के मुताबिक आरोपियों को पकड़ने को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed