फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

गर्भवती की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़

Mon, 05 Aug 2019 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर स्थित श्री कामता नाथ हास्पिटल में रविवार की देर रात इलाज के दौरान एक गर्भवती की मौत हो गई। गर्भवती की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर अस्पताल में तोड़ फोड़कर हंगामा किया। इधर, परिजनों का गुस्सा देखकर अस्पताल संचालक और स्टाफ मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इंस्पेक्टर अकबरपुर धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के चिरौरा गांव निवासी आस्था सिंह (25) पति अनुराग सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को परिजनों ने अकबरपुर के श्रीकामता नाथ अस्पताल में भर्ती करवाया था। इस बीच अस्पताल संचालक व डॉ जेपी पांडेय ने उसे खून की कमी बताकर दो यूनिट ब्लड चढ़ाने की बात कही। पति ने बताया कि रविवार को उसे ब्लड चढ़ रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में आस्था की मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, गर्भवती की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अस्पताल संचालक व स्टाफ फरार हो गया। परिजनों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed