फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

खनन करते एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर समेत चार को पकड़ा

Sat, 21 Mar 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी। - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। अवैध खनन करते चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रसूलाबाद में अवैध मिट्टी का खनन लगातार चल रहा है। गुरुवार रात बिरहुन क्षेत्र से किसी ने एसडीएम को अवैध खनन होने की सूचना दी। एसडीएम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीओ रामशरण व थानाध्यक्ष तुलसीराम पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख कई लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने खनन करते एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़ लिए।
चार लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए चार लोगों ने अपना नाम जेसीबी चालक कन्नौज केे विवेक कुमार, न्योराज समस्तपुर निवासी हितेंद्र, मझपुरवा निवासी संदीप बताया है। एमवी एक्ट के तहत जेसीबी व ट्रैक्टरों को सीज कर दिया गया है। लेखपाल की खनन रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ओवरलोड दो ट्रैक्टर ट्राली सीज
मूसानगर पुलिस ने ओवरलोड दो ट्रैक्टर ट्राली सीज किए हैं। दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों में मौरंग लदी थी।
थाना प्रभारी राम बहादुर पाल ने बताया कि शुक्रवार को मुगलरोड पर थाने के सामने वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली जा रहे थे। कागजात न मिलने पर दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। खनन अधिकारी को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed