फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

दिल के रोगी ने खोदी अपनी कब्र, लगाई फांसी

Fri, 13 Mar 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
दिल के रोगी ने कब्र खोद लगाई फांसी, असलम का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के डुबकी गांव में राजमिस्त्री असलम खां (55) ने बुधवार को कब्र खोदने के बाद घर में रस्सी से फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से न निकलने पर भाई ने जाकर देखा, तो शव फंदे से लटका मिला। फांसी लगाने से पहले उसने सुपुर्द ए खाक की तैयारी के लिए कफन व अन्य सामान खरीद कर बक्से में रख दिया था। सुसाइड नोट में उसने कब्र खोदने व कफन खरीदकर रखने जाने का जिक्र किया है। साथ ही ह्रदय रोग की बीमारी होने के चलते खुदकुशी करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

डुबकी गांव निवासी लुकमान ने बताया कि बड़े भाई असलम खां को छह साल से ह्दय रोग की बीमारी थी। शादी के एक वर्ष के अंदर ही उनकी पत्नी का निधन हो गया था। बीमारी और पत्नी की मौत से चलते वह तनाव में रहते थे। पत्नी की मौत के बाद से असलम उसके साथ ही रहते थे।
विज्ञापन

लुकमान व असलम खां ढिकौली मवाना मेरठ में रहकर शौचालय बनाने का काम कर रहे थे। होली के 15 दिन पहले दोनो गांव आए थे। लुकमान ने बताया कि बुधवार की शाम खाना खाने के बाद भाई अपने घर सोने चले गए। गुरुवार सुबह वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले, तो घर अंदर जाकर देखा। उनका शव कमरे में धन्नी से रस्सी के सहारे लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा अंदर से बंद था। इसकी सूचना पाकर रसधान चौकी प्रभारी आनंद शर्मा मौके पर पहुंचे और दरवाजा तुड़वाकर शव नीचे उतरवाया। असलम की जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें हार्ट की बीमारी होने के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। बक्से में अंतिम संस्कार का सामान खरीद कर रखने व कब्र के लिए स्थान चिंह्ति करने का जिक्र किया है। उसने गांव के गौरीशंकर के दो सौ रुपये वापस करने के लिए लिखा है। घटना के बाद से मृतक के परिजन बिलखते रहे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला खुदकुशी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed