{"_id":"5e615dd08ebc3eeb5f635dec","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5488320100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े लूट के तीन आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े लूट के तीन आरोपी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी।
- फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। क्षेत्र में 23 दिन पहले विकास सिंह से हुई लूट का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के दो मोबाइल व साढ़े दस हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
भाऊपुर चौकी के गांव भटुवामऊ के प्राइवेट फैक्ट्री के कर्मचारी विकास सिंह 11 फरवरी की रात बाइक से कानपुर नगर से लौट रहे थे। उसी दौरान रैपालपुर क्रासिंग के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने 17 हजार रुपये, दो मोबाइल व सोने की चेन लूट ली थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
थाना प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दरोगा राजीव कुमार, सीताराम निरंजन की अगुवाई में टीम टीम गठित की गई थी। गुरुवार को सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने क्षेत्र से ही लालपुर शिवराजपुर निवासी आशीष सिंह, धीरेंद्र सिंह व मयंक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों ने विकास सिंह के साथ लूट की वारदात को कबूल किया। आशीष बिजली उपकरणों की मरम्मत का काम करता है। धीरेंद्र व मयंक दूध डेरी का काम करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से लूट के साढ़े दस हजार रुपये, दो मोबाइल फोन व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। एसपी अनुराग वत्स ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।