{"_id":"5e45ace58ebc3ee5f2343f4d","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp544473681","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप तस्करी में भिंड जिले से जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप तस्करी में भिंड जिले से जुड़े हैं तार
विज्ञापन
बंधन मुक्त कराए गए युवक।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर जोगीडेरा गांव के अपहृतों से मुक्त हुए तीनों युवकों को पुलिस गुरुवार को औरैया-जालौन की सीमा से लेकर थाने पहुंची। वहां उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। मामला दोमुंहे सांप की तस्करी से जुड़ा है। इसमें मध्यप्रदेश भिंड के दो नाम सामने आए हैं। पुलिस ने भिंड में दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले। पुलिस टीमें लगातार उन्हें पकड़ने के प्रयास में लगी हैं।
दस फरवरी की शाम करियाझाला मोड़ के पास जगदीशपुर जोगीडेरा गांव निवासी सनोज नाथ को कार सवार युवक उठा ले गए थे। इसके बाद फोन पर 49 हजार की फिरौती मांगी थी। गांव के पिंटू व गौतम नाथ रुपये लेकर 11 फरवरी को बताए गए पते के अनुसार करोमपुर औरैया पहुंचे थे। वहां उन्हें भी बंधक बना लिया गया था। इससे हड़कंप मच गया। आरोपी सांप लेकर आने का दबाव फोन पर बना रहे थे। मामले में सनोज नाथ के भाई संतोष ने अज्ञात लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोपी तीनों को औरैया-जालौन की सीमा पर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस उन्हें लेकर थाने आई थी। तीनों युवको को प्रधान सूरज नाथ व परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर शिवकुमार राठौर ने बताया कि छानबीन में पता चला है दोमुंहे सांप के लिए 35 हजार रुपये सपेरों ने लिए थे। दस फरवरी को सांप देने का वादा हुआ था। सांप न देने पर कार सवार युवक को उठा ले गए थे। तीनों बंधक जोगियों को मुक्त करा लिया गया है।