फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

जाति विशेष पर टिप्पणी करने से संघर्ष, 26 घायल

Fri, 14 Feb 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
मंगटा गांव में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते एसपी व एडीएम। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के मंगटा गांव में धार्मिक आयोजन में जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धार्मिक पोस्टर फाड़ने पर बुधवार को दो पक्ष भिड़ गए। पथराव और मारपीट में 26 लोग घायल हो गए। एसपी, एएसपी, एडीएम प्रशासन, एसडीएम, सीओ समेत अफसर गांव पहुंचे। हालात देख कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। अफसरों ने गांव में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। मामले में 28 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मंगटा गांव के आंबेडकर पार्क में एक से लेकर आठ फरवरी तक धार्मिक आयोजन कराया गया था। इसमें आयोजन कराने वालों ने गांव के सभी जाति के लोगों से चंदा किया था। आयोजन के दौरान जाति विशेष लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती रही। इससे जाति विशेष के लोगों में नाराजगी थी। मंगलवार को खेल के दौरान बच्चो ने एक खंभे में लगे कार्यक्रम के पोस्टर को फाड़ दिया। इस पर आयोजन कराने वाले कुछ लोगों ने बच्चों के घर गाली गलौज करने के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस से हुई थी। गांव पहुंचे दरोगा व कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। बुधवार सुबह गांव के जाति विशेष के युवाओं ने एक धार्मिक स्थल में बैठक की। इसकी भनक आयोजकों को लगी तो वह भी एक पार्क में बैठक करने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। महिलाएं छतों से पथराव करने लगीं। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव के हालात देख उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद तत्काल एसपी अनुराग वत्स, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम आनंद कुमार सिंह, सीओ संदीप कुमार समेत गजनेर, अकबरपुर, महिला थाना समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा। भारी पुलिस बल देख गांव के अधिकांश पुरुष सदस्य फरार हो गए। पुलिस ने 26 घायलों को जिला अस्पताल भेजा। चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि धार्मिक पोस्टर फाड़ने पर बच्चों में ही विवाद हुआ था। इसके बाद गांव के कुछ युवाओं ने एकत्र होकर मारपीट शुरू कर दी। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में नजर रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed