{"_id":"5d8d19818ebc3e0169688281","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp516118061","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी ने भी किया कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी ने भी किया कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन
कानपुर देहात। घाटमपुर कस्बे के गिरसी गांव के पास 22 दिन पहले भाजपा नेता और उनके साथी की हत्या के दूसरे आरोपी ने भी बुधवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी पहले ही पुलिस से बचकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुका है। पुलिस इतनी बड़ी घटना के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो सकी।
4 सितंबर को कल्लू सिंह और बच्चा सिंह एक ही बाइक से कोर्ट जा रहे थे। गिरसी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में आया था कि हत्यारोपियों ने पीछे से दोनों पर हमला किया था। मामले में जलाला गांव के चतुर सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ कल्लू के बेटे विशाल सिंह ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
घाटमपुर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चतुर सिंह समेत छह आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस प्रयास करती रही। घटना के आरोपी लौकहा गांव निवासी कपूर सिंह यादव ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में अपने वकील के साथ पहुंच कर समर्पण कर दिया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इसके पहले 23 सितंबर को घटना का मुख्य आरोपी चतुर सिंह भी पुलिस से बचकर कोर्ट में समर्पण कर चुका है। पुलिस माती में कचहरी के बाहर और भीतर सादे कपड़ों में चक्कर लगाती रही, लेकिन आरोपी पुलिस से बचकर कोर्ट तक पहुंचने में सफल हो रहे हैं।