फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, आत्महत्या की आशंका

Fri, 27 Sep 2019 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के कटेठी गांव निवासी फुटकर गल्ला खरीद करने वाले अधेड़ का शव गुरुवार को गांव के बाहर बगीचे में गमछे से फांसी पर लटकता मिला। सुबह वह जल्दी घर से बिना बताए निकल गया था। दोपहर में उसका शव पेड़ से लटके होने की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि गल्ला के काम में घाटा होने से परेशान थे। पुत्रियों की शादी करने को लेकर तनाव में था।
विज्ञापन

कस्बे के कटेठी गांव निवासी राजकुमार साहू (52) की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि पति गांवों में फट्टा डालकर गल्ला खरीदते थे। भूमिहीन होने से उसी से परिवार का भरण पोषण चलता था। बुधवार की रात वह खाना खाकर घर के बाहर लेट गए। पूरा परिवार अंदर सो गया। सुबह जल्दी जगी तो वह चारपाई में नहीं थे। देरतक जब नहीं दिखे तो परिवार में सभी को बताया।
विज्ञापन

ऐसा पहली बार उन्होंने किया था। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। कहीं पता चल न सका। दोपहर में खेतों की ओर गए लोगों को गांव से एक किलोमीटर दूर देशराज सिंह परिहार के बगीचे में आम के पेड़ से गमछे के सहारे उनका शव लटकता देखा। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर कोहराम मच गया। मृतक के भाई राजू शाहू ने बताया कि गल्ला के काम में घाटा होने से वह काफी दिनों से परेशान रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फट्टे पर गल्ला उन्होंने महंगे दामों में खरीदा था। दाम कम हो जाने से घाटा पड़ गया। विवाह योग्य दो बेटियों के बाबत भी चिंता जाहिर करते रहते थे। जिस पर उन्हें समझाने का प्रयास भी किया जाता था। दोनों बेटियों वर्षा, अंजली, बेटा रानू भी मां के साथ बेहाल हो गए। थानाध्यक्ष शशिभूषण मिश्र ने फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed