फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

छात्र के साथ किया कुकर्म, गुरुजी पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Sep 2019 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
कानपुर देहात। शिक्षक के खिलाफ छात्र से कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। घटना शिक्षक दिवस पांच सितंबर की है। पीड़ित की मां के अब तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी महिला बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा एक स्कूल में पढ़ता है। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को उसे पढ़ाने वाले शिक्षक जगराम सिंह उसके घर आए। इस पर उन्हें खाना खिलाया गया। इसके बाद वह कमरे में आराम करने लगे। घर के लोग अपने काम में लग गए। इस बीच बेटा कमरे के अंदर गया तो उन्होंने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर विद्यालय में पीटने और नाम काटने की धमकी दी। छात्र के शोर मचाने पर घर के लोग जमा हो गए। तब शिक्षक ने कमरे का दरवाजा खोला और माफी मांगने लगा। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। मंगलवार को छात्र की मां ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed