{"_id":"5d7950278ebc3e01314985e5","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp513010177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के अंदर फांसी पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर के अंदर फांसी पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर के पामा गांव के एक युवक का शव मंदिर के अंदर फांसी पर लटका मिला। हालांकि पैर जमीन पर रखे थे। परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की आशंका जताई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कालीचरण का बेटा मोहन (18) रनियां की एक फैक्टरी में काम करता था। मां आशा के मुताबिक मोहन मंगलवार की शाम गांव स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद लेकर ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकला था। बुधवार सुबह लोगों ने गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित तुलजा देवी मंदिर के अंदर उसका शव फांसी पर लटकता देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम घटना स्थल पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने बताया कि मोहन के सीने और गुप्तांगों में चोट के निशान मिले हैं। सीओ अर्पित कपूर के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में युवक को गांव के कुछ लोगों के साथ शराब पीते देखा गया था। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पिता कालीचरण ने बताया कि मोहन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो बहनें भी हैं।