{"_id":"5d716c118ebc3e016d62fed9","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5118293177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी के बेटे ने छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर फौजी के बेटे ने छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। देवराहट क्षेत्र में बुधवार की रात सेवानिवृत्त फौजी का बेटे ने सातवीं कक्षा की छात्रा को उठाकर अपने घर में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई की। किसी तरह छात्रा आरोपी के चंगुल से छूटी। उसने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनाई। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है।
देवराहट क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बालिका गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है। छात्रा के पिता ने बताया कि बुधवार की रात बेटी घर के बाहर खेल रही थी, उसी दौरान सेवानिवृत्त फौजी के बेटे धनंजय (20) ने उसे दबोच लिया। धनंजय जबरदस्ती उठाकर उसे अपने घर ले गया। आरोप लगाया है कि उसने अपने घर में ले जाकर बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धनंजय ने उसकी पिटाई की। साथ ही मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे थाने ले गए। छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। कई बच्चियां गुरुवार को अपने घरों से बाहर नहीं निकली। कई के अभिभावकों ने डर के चलते बच्चियों को स्कूल नहीं भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर धनंजय के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को दबोचने के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।