{"_id":"5d6ad8228ebc3e93cf655b69","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp510832862","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में मिली एक्सपाइरी डेट की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर में मिली एक्सपाइरी डेट की दवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे में ड्रग इंस्पेक्टर ने दो मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। दोनों ही जगह पर फार्मासिस्ट नहीं मिले। एक मेडिकल स्टोर में एक्सपाइरी डेट की दस दवाएं मिलीं। यह देख ड्रग इंस्पेक्टर ने संचालक को कड़ी फटकार लगाई। वहीं दोनों स्टोरों से एक-एक लोकल कंपनी की दवा का सैंपल लिया गया।
जिले में मानकों को ताक पर रख मेडिकल स्टोरों का संचालन किया जा रहा है। नियमानुसार हर मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की दवा देगा, लेकिन अधिकांश मेडिकल स्टोरों में फार्मासिस्ट नहीं बैठते हैं। अप्रशिक्षित लोग दवा देते हैं। शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने अकबरपुर के सूर्या मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की। यहां दस दवाएं एक्सपाइरी डेट की मिलीं। फार्मासिस्ट नहीं मिला। इसी तरह से कस्बे के विनीत मेडिकल स्टोर पर भी फार्मासिस्ट नहीं मिला। दोनों मेडिकल स्टोरों में कैश मेमो अपडेट नहीं मिले। दोनों स्टोरों से एक-एक लोकल कंपनी की दवा का सैंपल लिया गया है। भनक लगते ही मेडिकल स्टोर के शटर गिराकर संचालक खिसक गए। इससे अन्य स्टोरों पर छापेमारी नहीं हो सकी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं के दो सैंपल लेकर जन औषधि प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। वहीं, बिना फार्मासिस्ट के मेडिकल स्टोर संचालित करने पर नोटिस जारी की जाएगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर लाइसेंस निरस्त भी कर दिए जाएंगे।