{"_id":"5d6ad8218ebc3e93c52ee306","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5108327148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, आपत्तिजनक चीजें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, आपत्तिजनक चीजें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर के कृपालपुर स्थित हरियाणा-राजस्थान ढाबा में देह व्यापार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने ढाबा में छापा मारकर एक युवती और ढाबा मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ढाबा में आपत्तिजनक चीजें बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। दोपहर बाद युवती और ढाबा मालिक को कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अकबरपुर थाने के दरोगा सतेंद्र सिंह ने सिपाही सुधीर व इंदू के साथ सुबह हरियाणा-राजस्थान ढाबा में दबिश दी। वहां पुलिस को बिधनू क्षेत्र के एक ही गांव की युवती आपत्तिजनक हालात मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह देह व्यापार करती है। काफी समय से ढाबा में आती है। ढाबा मालिक देह व्यापार से होने वाली कमाई में प्रति एक हजार रुपये में तीन सौ रुपये कमीशन लेता था। युवती ने बताया कि रात में उसने देह व्यापार से चार हजार रुपये की कमाई की, लेकिन ढाबा मालिक ने उसे फूटी कौड़ी नहीं दी। आरोप है कि रुपये मांगने पर ढाबा मालिक ने उसके मारपीट और गाली-गलौज किया। दरोगा सतेंद्र सिंह के मुताबिक तलाशी के दौरान ढाबा में आपत्तिजक चीजें बरामद हुई। इस मामले में खुद उन्होंने युवती और ढाबा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, सीओ अकबरपुर अर्पित कपूर का कहना है कि ढाबा सीज कराने और लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए सोमवार को डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।