फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat crime

लाउड स्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने

Sat, 03 Aug 2019 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat crime
सरायं गांव में विवाद के बाद तैनात पुलिस बल - फोटो : AKBARPUR
रूरा (कानपुर देहात)। सरायं गांव में गुरुवार की रात एक धार्मिक स्थल में लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गए। झगड़ा बढ़ने पर दूसरे समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों समुदाय के लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। फिलहाल तनाव के मद्देनजर फोर्स किया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के सराय गांव स्थित काली माता मंदिर में गुरुवार की रात आरती हो रही थी। मंदिर के पुजारी बाल किशन दीक्षित ने बताया कि आरती के दौरान मंदिर में लगे लाउडस्पीकर की आवाज तेज होने की बात कहकर पास रहने वाले दूसरे समुदाय के बबलू ने विरोध शुरू कर दिया। बबलू के अपशब्द कहने पर विवाद हो गया। एक पक्ष के लोग सड़क पर आ गए। कुछ देर बाद बबलू के पक्ष में भी तमाम लोग इकट्ठा हो गए। दोनों तरफ से हंगामा और नारेबाजी की शुरू हो गई।
विज्ञापन

सूचना पाकर एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह और सीओ सदर अर्पित कपूर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर शांत कराया। साथ ही हंगामा कर रहे दोनों पक्षों के 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को निजी मुचलके पर थाने से छोड़ दिया। थाना प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हल हो गया है। तनाव के मद्देनजर सराय गांव में फोर्स तैनात है। इधर, शुक्रवार को एसडीएम और सीओ ने भी मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की। साथ ही मामूली बात पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर सख्त कार्रवाई भी चेतावनी दोनों पक्षों के लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सरांय गांव के लोगों का कहना है कि खुन्नस के पीछे की वजह दूसरे समुदाय के युवकों का मंदिर परिसर में जुआ खेलना है। पुजारी और आसपास के लोगों ने युवकों को मंदिर परिसर में जुआं खेलने से कई बार मना किया। वे झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। जिससे दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed