फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Couple and three children injured due to the collapse of a kutcha house, all referred to Halt

Kanpur Dehat: कच्चा घर ढहा...मलबे में दबकर दंपती और तीन बच्चे घायल, गंभीर हालत में हैलट रेफर

Thu, 10 Aug 2023 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Aug 2023 01:36 AM IST
सार

ग्राम सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि पिछले वर्ष पीएम आवास की सूची में विनोद का नाम शामिल किया था, लेकिन उसे अभी आवास नहीं मिला है। नायब तहसीलदार मनोज कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Couple and three children injured due to the collapse of a kutcha house, all referred to Halt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली कस्बे के भक्तिनपुरवा गारब गांव में बुधवार की सुबह कच्चा घर ढहने से मलबे में दबकर दंपती व तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने पांचों को मलबे से निकाल कर सीएचसी भेजा। वहां से सभी को हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

मैथा तहसील के भक्तिनपुरवा गारब निवासी विनोद राजपूत मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन बच्चे व पत्नी है। उसका घर गारे से चुनी ईंट की दीवार पर कच्ची पटान वाला था। बुधवार की सुबह ईंट गारे व मिट्टी की छत वाला घर ढह गया।
विज्ञापन

मलबे में विनोद (42), पत्नी रेनू (38), पुत्री हिमांचल (8), विनीती (4), पुत्र विवेक (6) दब गए। तेज धमाका होने पर परिवार के लोग दौड़ कर पहुंचे। शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग आ गए। इसके बाद मलबे में दबे लोगों को मशक्कत कर बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को शिवली सीएचसी भेजा गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक बताकर सभी को कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। अब हैलट में सभी की हालत स्थिर बनी हुइै है। 

पिछले वर्ष की पीएम आवास की सूची में नाम पर नहीं मिला लाभ
मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करने वाले विनोद का घर ढह जाने से सिर छिपाने की जगह नहीं बची। मलबे में दबकर खाने पीने का सामान खराब हो गया। ग्राम सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि पिछले वर्ष पीएम आवास की सूची में विनोद का नाम शामिल किया था, लेकिन उसे अभी आवास नहीं मिला है। नायब तहसीलदार मनोज कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। हर तरह की मदद का भरोसा घायलों के परिजनों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed