फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat corona

पुलिस व कृषि कर्मियों ने 25.23 लाख की दी सहायता

Fri, 10 Apr 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat corona
ीएम को सहायता राशि की चेक देते उपकृषि निदेशक। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों ने दिन-रात ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के साथ ही एक दिन का वेतन भी दिया। इसी तरह कृषि विभाग के कर्मचारियों ने भी स्वेच्छा से वेतन दिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए एसपी से लेकर सिपाहियों तक सभी ने मदद में हाथ बढ़ाए हैं। सभी पुलिस कर्मियों का एक दिन का वेतन 23 लाख 70 हजार 23 रुपये स्वेच्छा से देने के लिए पुलिस महानिदेशक के नाम पत्र उनके कार्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिसकर्मी जहां इस संकट से निपटने के लिए लगातार सड़क पर मेहनत कर रहे हैं। वहीं देश में आर्थिक योगदान के लिए एक दिन का वेतन भी दिया है। वहीं, उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने सभी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन 1 लाख 53 हजार 610 रुपये की चेक गुरुवार को डीएम को दी है। बताया कि जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार व उनके अधीनस्थ कर्मियों ने स्वेच्छा से वेतन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड केयर फंड में दिए 25 लाख रुपये
जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव व सीडीओ जोगिंदर सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड उत्तर प्रदेश के लिए प्रमुख सचिव पंचायती राज लखनऊ को 25 लाख रुपये की सहायता चेक भेजी है। सीडीओ ने बताया कि धनराशि का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व राहत कार्यों में किया जाएगा। वहीं, अकबरपुर में युवा समाजसेवी अभय यादव ने जरूरतमंद परिवारों को आटा व दैनिक उपयोग की सामग्री दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं। वहीं, रनियां चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल ने गरीब परिवार को आटा, दाल, चावल आदि खाद्य सामग्री दी।

तीन ब्लॉकों के प्रधानों ने 6.83 लाख की दी मदद
कोरोना महामारी से निपटने के लिए तीन विकास खंडों के ग्राम प्रधानों ने जिला सद्भावना सहयोग समिति में 6 लाख 83 हजार 400 रुपये की मदद दी है। सीडीओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि अमरौधा ब्लॉक के प्रधानों ने 2 लाख 97 हजार 700 रुपये, मैथा के ग्राम प्रधानों ने 2 लाख 33 हजार 700 रुपये व राजपुर ब्लॉक के प्रधानों ने 1 लाख 52 हजार रुपये की चेक व बैंक ड्राफ्ट आपदा से निपटने के लिए दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed