फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat corona

हाथ सैनिटाइज कराए, दूरी बनवाई, फिर दिया राशन

Wed, 01 Apr 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat corona
जलिहापुर में राशन लेने के लिए घेरे में खड़े उपभोक्ता। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बुधवार को जिले में राशन वितरण शुरू हो गया। वितरण के दौरान सामाजिक दूरी व सैनिटाइज पर विशेष ध्यान दिया गया। चार बजे तक जिले की सभी 640 ग्राम पंचायतों के 19951 कार्डधारकों को राशन वितरण किया जा चुका था। इसमें 14507 अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया गया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि दुकानों पर सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले के ग्रामीण इलाकों में 759 व नगरीय क्षेत्र 43 कोटेदारों की दुकानों पर राशन वितरण किया गया। राशन देने के पहले सभी उपभोक्ता को सैनिटाइज किया गया। सामाजिक दूरी को लेकर दुकान के बाहर गोल घेरे बनाए गए हैं। सुबह उपभोक्ताओं को घेरों में खड़ा कराया गया। बारी आने पर पहले उपभोक्ता को सैनिटाइज किया गया। बाद में उन्हें राशन दिया गया। पात्र गृहस्थी में 1100 मनरेगाकर्मियों को मुफ्त राशन दिया गया। दुकानें सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खुलेगी। इस बीच उपभोक्ता कभी भी राशन ले सकता है।
विज्ञापन

झींझक के जलिहापुर गांव में अशोक सिंह व मुडेरा किन्नर सिंह गांव में अतुल कुमार ने श्रमिक, मनरेगाकर्मी, अंत्योदय कार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया। कोटेदारों ने बताया कि अंगूठा लगाने से पहले कार्डधारकों को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद राशन दिया। डीएसओ राजेश सोनी ने बताया कि राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए विभागीय टीम क्षेत्र में भ्रमण पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुखरायां में लोगों ने नहीं बनाई दूरी
कस्बा समेत गांवों में बुधवार से राशन वितरण शुरू होते ही लंबी लाइनें लग गई। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रोड किनारे बनवाए गए गोले भी कारगर साबित नहीं हुए। भीड़ होने के कारण लोग पास-पास ही खड़े हो गए। दुकान के बाहर पानी, साबुन व सैनिटाइजर रखा गया। इससे हाथ धुलवाने के बाद मशीन में अंगूठा लगवाया जाता रहा। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि लोगों को दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। राशन लेने के लिए लोग दुकान पर जा सकते हैं। एक साथ पास-पास खड़े होने पर रोक है। इसका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed